फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहर में 77.75 लाख से तैयार होगी ग्रीन बेल्ट

Fri, 11 Apr 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर का कॉलेज रोड जहां पहली ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
पहले पेज की लीड खबर
विज्ञापन

फोटो-22 शहर का कॉलेज रोड, जहां पहली ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। संवाद
::::::::::::::::::::::::::
- शहर के कॉलेज रोड पर विकसित की जाएगी पहली ग्रीन बेल्ट, नगर परिषद ने आमंत्रित की निविदा
- सरकारी जमीन होगी अतिक्रमणमुक्त, शहर की बढ़ेगी सुंदरता
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नगर परिषद की ओर से जल्द ही शहर में ग्रीन बेल्ट तैयार कराई जाएगी। यह शहर की पहली ग्रीन बेल्ट होगी। अधिकारियाें ने इसकी निविदा आमंत्रित कर दी है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में निविदा खोली जाएगी। इसके बाद कार्य आवंटन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। करीब 77.75 लाख की लागत से शहर में ग्रीन बेल्ट तैयार कराई जाएगी।

दादरी को जिला मुख्यालय बने आठ साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन, अब तक विकास उसी तर्ज पर नहीं हुआ है। इस हकीकत से नगर परिषद के अधिकारी भी वाकिफ हैं। यही कारण है कि अब जिला मुख्यालय की तर्ज पर शहर के लिए योजनाएं तैयार की जा रही हैं। ट्रैफिक लाइटें लगाने और नए बस क्यू शेल्टर बनाने के बाद अब नगर परिषद अधिकारियों ने पहली ग्रीन बेल्ट विकसित करने की योजना तैयार की है। गत दिनों आयोजित बैठक में भी इस मसौदे पर मुहर लग चुकी है।
विज्ञापन

अधिकारियाें की मानें तो 8 अप्रैल को ग्रीन बेल्ट बनाने के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। 25 अप्रैल को निविदा खोली जाएगी। इसके तुरंत बाद कार्य आवंटित कर एजेंसी को धरातल पर काम शुरू करने का आदेश जारी कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि पहले ही प्रयास में टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ जाएगी। योजना के अनुसार, शहर के स्टेडियम चौक से वाल्मीकि नगर सामुदायिक केंद्र तक ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। इसकी लंबाई करीब 500 मीटर रहेगी। पंद्रह मई तक काम शुरू होगा। एजेंसी को इसे पूरा करने के लिए करीब 7 माह का समय दिया जाएगा। इसके बाद अन्य मुख्य मार्गाें पर भी ग्रीन बेल्ट विकसित करने की योजना तैयार की जाएगी।

- हरियाली के होंगे प्रबंध, बैठने के लिए बेंच भी लगेंगे
नगर परिषद के जेई अजय कुमार ने बताया कि ग्रीन बेल्ट विकसित होने से हरियाली के प्रबंध होंगे। इसके अलावा, यहां बैठने के लिए बेंच भी लगाईं जाएंगी। यहां सुबह-शाम लोग सैर-सपाटा भी कर सकेंगे। इतना ही नहीं, बाद में जरूरत के अनुसार ग्रीन बेल्ट की सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा।

- अतिक्रमण मुक्त होगी जगह
जहां ग्रीन बेल्ट विकसित करने की योजना है, वहां अतिक्रमण की भरमार है। इस योजना पर काम शुरू होने के बाद सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त होगी जबकि सुंदरीकरण भी बढ़ेगा। स्टेडियम चौक से वाल्मीकि नगर सामुदायिक केंद्र तक सड़क के एकतरफ ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी।
विज्ञापन


- 15 से 25 अप्रैल तक खुलेंगे 4 करोड़ के टेंडर
मई माह में शहरी विकास रफ्तार पकड़ेगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से अलग- अलग चरणों में निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। करीब 4 करोड़ की निविदाएं 15 से 25 अप्रैल के बीच खोली जाएंगी। उसके बाद आगामी औपचारिकताएं पूरी कर धरातल पर काम शुरू कराया जाएगा।

वर्सन:
कॉलेज रोड पर शहर की पहली ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिया गया है। इस परियोजना पर करीब 77.75 लाख रुपये लागत आएगी।
-सुंदर श्योराण, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें