फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पीएम आवास योजना के तहत एक करोड़ रुपये की ग्रांट जारी

Wed, 20 Sep 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों का अपना घर बनाने का सपना अब पूरा हो जाएगा। लंबे इंतजार के बाद इसके लिए एक करोड़ की ग्रांट जारी हुई है। ग्रांट मिलने के बाद अधिकारियों ने इसे पात्र परिवारों के खातों में डालना शुरू कर दिया है और जल्द ही सभी पात्र परिवारों को पहली, दूसरी और तीसरी किस्त का लाभ दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल योजना के तहत करीब 140 पात्र परिवारों को लंबे समय से पहली, दूसरी और तीसरी किस्त नहीं मिली हैं। अमर उजाला ने गत 18 अगस्त के संस्करण में पीएम आवास योजना की किस्तें अटकीं नामक शीर्षक से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए और मुख्यालय से ग्रांट के लिए संपर्क किया। हाल ही में करीब एक करोड़ की ग्रांट मिल गई है जिसका अब वितरण शुरू हो गया है। जल्द ही ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और इसके बाद पात्र परिवार अपने अधूरे मकान निर्माण कार्य को पूरा कर अपनी छत के नीचे रहने के सपने को साकार कर सकेंगे।


जानिये... कितने परिवारों को मिलेगी कौन-सी किस्त
योजना के तहत नगर परिषद के पास 1234 आवेदन आए थे। इनमें से 834 रद्द हुए थे जबकि 409 स्वीकृत किए गए थे। कई ऐसे पात्र परिवार हैं जिन्हें तीनों किस्तों का लाभ मिल चुका है। वहीं 140 परिवार ऐसे हैं जिनकी पहली, दूसरी व तीसरी किस्त अटकी हुई है। अब 30 परिवारों को पहली, 35 को दूसरी और 75 को तीसरी किस्त का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन




पीएमएवाई के तहत एक करोड़ की ग्रांट आ चुकी है और पात्रों के खातों में किस्तें डालनी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी पात्रों को योजना के तहत निर्धारित किस्त मिल जाएगी।
विज्ञापन

बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें