फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरकार की उपलब्धियां बताईं, आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

Wed, 20 Aug 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
फोटो 21 भाजपा की बैठक में शामिल पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत: विज्ञप्ति
विज्ञापन
चरखी दादरी। भाजपा कार्यालय कमलम में मंगलवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार ने बताया कि बैठक में जिला रिपोर्ट, भाजपा का इतिहास, संगठनात्मक विस्तार, प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाएं, सेवा पखवाड़ा, राजनीतिक प्रस्ताव आदि शामिल रहे।
मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष सुनील, प्रदेश सचिव रेणू डाबला, जिला प्रभारी महेश चौहान, विधायक दादरी सुनील सांगवान, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहतक अजय बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी ने अपने विचार रखें।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने वक्ताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला महामंत्री रविंद्र सिलगर, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश फोगाट, जिला उपाध्यक्ष बलवान आर्य, जिला उपाध्यक्ष अनिल बेरला, कोषाध्यक्ष किदारनाथ, पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सांगवान, जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें