फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरसों की सरकारी खरीद नहीं हुई, कल से छह केंद्रों पर 3 एजेंसी करेंगी गेहूं की खरीद

Tue, 31 Mar 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मंडी में सरसों की गुणवत्ता व नमी की जांच करते हुए किसान व आढ़ती।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकारी खरीद शुरू होने के तीन दिन बाद भी जिले में सरसों की खरीद नहीं हो पाई है। जिले में सरसों खरीद के लिए दादरी, बाढड़ा के अलावा बौंद कलां व झोझू कलां में खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सोमवार तक दादरी को छोड़कर किसी भी केंद्र में सरसों की आवक नहीं हुई है।
विज्ञापन

दादरी की नई अनाज मंडी में किसान सरसों लेकर पहुंच तो रहे हैं लेकिन हैंडलिंग एजेंट न होने से सरकारी खरीद कार्य शुरू नहीं हो पाई है। सोमवार को सरकारी बिक्री के लिए 115 किसान 2,733 क्विंटल सरसों और निजी बिक्री के लिए 57 किसान 1,492 क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे।
अब तक सरकारी बिक्री के लिए 339 किसान 7,844 क्विंटल और निजी बिक्री के लिए कुल 244 किसान 5,589 क्विंटल सरसों लेकर दादरी की मंडी में पहुंच चुके हैं। सुबह से ही मंडी के दोनों गेट पर किसानों के ट्रैक्टरों की कतार दिखाई दे रही थी, लेकिन 12 बजे बाद आसमान में मंडराए काले बादलों ने आवक पर ब्रेक लगा दिया। वहीं बुधवार से जिले की छह मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें