फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कबड्डी में स्वर्णिम डबल, सुमित और रितु ने बढ़ाया गौरव

Sun, 27 Sep 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जीत के बाद तिरंगा फहराते हुए रितु श्योराण।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में भारतीय कबड्डी टीमों ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

इस स्वर्णिम उपलब्धि में दादरी जिले के दो खिलाड़ियों का भी अहम योगदान रहा। पुरुष टीम में गांव आदमपुर निवासी सुमित सांगवान जबकि महिला टीम में गांव काकड़ौली हट्ठी की बेटी और बिलावल गांव की बहू रितु श्योराण भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से जिले के साथ-साथ उनके पैतृक और ससुराल गांव में खुशी का माहौल है।
जिले में खुशी का माहौल : महिला टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं पुरुष टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को 40-34 से पराजित किया। दोनों टीमों की जीत के बाद चरखी दादरी जिले में खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जताई। आदमपुर और काकड़ौली-बिलावल में खिलाड़ियों की उपलब्धि को लेकर बधाइयों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

पति ने जाहिर की खुशी : महिला कबड्डी टीम की जीत और रितु के शानदार प्रदर्शन के बाद उनके पति नसीब जांगू ने खुशी जाहिर की और पूरी टीम को बधाई दी। नसीब जांगू ने कहा कि भारतीय महिला कबड्डी टीम के गोल्ड मेडल जीतने पर वे सभी देशवासियों, खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और कबड्डी फेडरेशन को बधाई और धन्यवाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें