फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लड़कियों के कबड्डी मुकाबले में करनाल ने मेवात को दी शिकस्त

Sat, 27 Apr 2024 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव हंसावास में राज्यस्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करतीं दादरी की एसपी पूजा व
विज्ञापन
बाढड़ा (चरखी दादरी)। हंसावास खुर्द स्थित वाइब्रेंट खेल अकादमी में एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। शनिवार को इसका आगाज हुआ। पहले दिन लड़कियों के वर्ग में करनाल ने मेवात को और लड़कों के वर्ग में जींद ने यमुनानगर की टीम को शिकस्त दी।
विज्ञापन

हरियाणा एम्चयोर कबड्डी एसोसिएशन चेयरमैन कुलदीप दलाल ने बताया कि हरियाणा सीनियर कबड्डी पुरुषों के मुकाबले में प्रथम दिन कैथल व पानीपत के बीच हुए मैच में कैथल की टीम विजयी रही। इसी प्रकार पलवल व मेवात के बीच हुए मुकाबले में पलवल की टीम विजेता बनी। जींद व यमुनानगर के बीच हुए मुकाबले में जींद की टीम ने बाजी मारी।
उन्होंने बताया कि लड़कियों के वर्ग में करनाल व मेवात के मध्य हुए मुकाबले में करनाल विजेता बना। अंबाला व चरखी दादरी के बीच मुकाबला बराबर रहा। महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी के के बीच हुए मुकाबले में महेंद्रगढ़ विजेता बना। झज्जर व गुरुग्राम टीमों के मुकाबले में झज्जर विजेता बनी।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों की प्रतिभा के कारण भारत आज विश्व का सिरमौर बना हुआ है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने खेल सुविधाओं में वृद्धि के लिए बड़ा बजट व खेल योजनाएं शुरू की हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लड़के- लड़कियों को शहरी तर्ज पर खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाना है। इसके लिए प्रदेश के गांवों में 200 से अधिक खेल स्टेडियम व व्यायामशालाओं की स्थापना की है जहां पर अनुभवी खेल कोच व योग शिक्षकों की तैनाती की गई है।
- ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राजेश फौगाट, भल्लेराम, नवीन श्योराण, नसीब जांघू, कोच बुजन, हरीश कुमार, मनजीत पहलवान, सुंदर सिंह, नरेश, फतेह सिंह नंबरदार, अमित कुमार, पूर्व सरपंच राजबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें