फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खेलने के दाैरान हौद में गिरने से साढ़े तीन वर्षीय बच्ची की मौत

Mon, 28 Apr 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतका दिवन्या। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी साढ़े तीन वर्षीय एक बच्ची की शनिवार को पानी की हौद में डूबने से मौत हो गई। दिवन्या अपनी माता कोमल के साथ मामा के घर आई थी। देर रात को बच्ची का शव हौद में मिला। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
बच्ची के पिता दीपक ने बताया कि वह रोहतक के रहने वाले हैं। उनकी शादी दादरी के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी कोमल से हुई है। अब इस शादी से उन्हें एक डेढ़ वर्षीय बेटा दीपांश और साढ़े तीन साल की बेटी दिवन्या थी। कोमल अभी गर्भवती है। इसके कारण वह मायके आई थी।
विज्ञापन

दीपक ने बताया कि वह भी उनके साथ आ गए और यहीं पर मजदूरी करने लगे। शनिवार को दिवन्या घर के बाहर खेल रही थी। सभी लोग घर के अंदर थे। वह सामान लेने के लिए बाजार आए थे।
विज्ञापन

परिजनों ने सोचा कि दीपक दिवन्या को लेकर गए हैं। इसलिए उन्होंने बच्ची को नहीं संभाला। इसके बाद शाम करीब 5 बजे दीपक घर लौटे तो परिजनों ने पूछताछ की और बच्ची न मिलने पर अपने स्तर पर भी जांच की। सफलता न मिलने पर उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें