फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हादसे में मृत गोवंश के साथ गोसेवकों का विधायक आवास के बाहर प्रदर्शन

Wed, 23 Oct 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के विधायक सुनील सांगवान के आवास के सामने मृत गोवंश रखकर प्रदर्शन करते गोसेवक। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। गोसेवकों ने मंगलवार को शहर के लोहारू रोड स्थित विधायक सुनील सांगवान के आवास के सामने पांच मृत गोवंश रखकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पशु चिकित्सकों ने उपचार किए बिना घायल बछड़े को राजकीय पशु अस्पताल से बाहर निकाल दिया। सूचना मिलने पर नगर परिषद अधिकारी और एसडीएम नवीन कुमार मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर गोसेवकों को मनाया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष और गोसेवक रिंपी फोगाट को मंगलवार अलसुबह सूचना मिली कि शहर के चरखी रोड, पुरानी अनाज मंडी रोड और वेयर हाउस मार्ग आदि क्षेत्रों में पांच सड़क हादसे हुए हैं और इनमें पांच गोवंश घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर गोसेवक टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से उनको पशु अस्पताल पहुंचाया। इनमें तीन बड़े पशु जबकि दो छोटे गोवंश शामिल थे। इनमें से एक बछड़े की मौत चुकी थी जबकि दूसरा घायल था।
इसके बाद सुबह 8:30 बजे चिकित्सकों ने चार पशुओं का प्राथमिक उपचार किया लेकिन एक घायल बछड़े को अस्पताल से बाहर निकाल दिया। गोसेवकों के कहने पर चिकित्सकों ने कहा कि यहां केवल प्राथमिक उपचार होता है। दाखिल करने की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे खफा होकर टीम ने सुबह 11 बजे विधायक आवास के सामने प्रदर्शन किया और प्रशासन और सरकार के खिलाफ रोष जताया। बाद में अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बछड़े को पुलिस के माध्यम से कोहलावास चिकित्सालय में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें