संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बाढड़ा उपमंडल के लाड गांव से पुलिस टीम ने एक मादक पदार्थ तस्कर को काबू किया है। आरोपी के पास से पुलिस टीम ने 232 ग्राम गांजा बरामद किया। उसके खिलाफ बाढड़ा थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बाढड़ा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लाड गांव निवासी इंद्र सिंह मादक पदार्थ के सेवन के साथ बिक्री करता है। वह फिलहाल अपने घर पर मौजूद है और मादक पदार्थ लिए हुए है। सूचना के आधार पर एएसआई विशाल कुमार की अगुवाई में टीम गठित कर लाड गांव में भेजी गई।
टीम जब गांव में पहुंची तो तस्कर इंद्र सिंह घर के बाहर मौजूद मिला। इसके बाद गांव के मौजिज लोगों व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब इंद्र सिंह की तलाशी ली गई तो उससी जेब से एक पॉलीथिन बरामद हुई। टीम ने जब इसकी जांच की तो गांजा बरामद हुआ। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर लिया और उसे बाढड़ा थाने ले गई। वहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।