फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किराये पर लीं गईं गाड़ियाें के चेसिस-इंजन नंबर बदल बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Sun, 17 Aug 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। महंगा किराये का लालच देकर मालिकों की गाड़ियां ले जाने और फिर चेसिस व इंजन नंबर बदलवाकर उन्हें आगे बेचने के गिरोह का दादरी सीआईए ने पर्दाफाश किया है। मोहाली के सास नगर निवासी हरविंद्र सिंह उर्फ जेपी की निशानदेही पर पुलिस ने ऐसी 3 गाड़ियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

दादरी पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि जिले के गांव नौरंगाबास जाटाना निवासी युवक और उसके साथियों की गाड़ियां पहले गिरोह के गुर्गाें ने किराये पर ली और उसके बाद आगे बेच दी। इसके बाद न किराया दिया और न गाड़ी वापस दी। इस संबंध में पुलिस ने शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया था।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में मोहाली के सास नगर स्थित सनी एनक्लेव निवासी हरविंद्र सिंह की गिरफ्तारी हुई। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया और रिमांड के दौरान सीआईए स्टाफ ने उसकी निशानदेही पर तीनों गाड़ियां बरामद कर ली। एक गाड़ी दिल्ली के द्वारका से और दो जम्मू-कश्मीर से बरामद हुईं। जम्मू कश्मीर से बरामद गाड़ियों की आरोपियों ने इंजन व चेसिस नंबर बदलकर फर्जी आरसी बनवा ली। पूछताछ में उसने बताया कि उनका गिरोह ज्यादा किराया देने का लालच देकर गाड़ियां लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें