फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजानंद हत्याकांड: दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया एक दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बेरला गांव में चार दिन पहले 48 गज जमीन विवाद को लेकर हुई गजानंद की हत्या मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बेरला निवासी पंकज और लहलाना निवासी संदीप के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस हत्याकांड में अब तक 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि वीरवार शाम को बेरला गांव में दो पक्षों के बीच 48 गज जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसमें एक पक्ष से गजानंद नामक व्यक्ति की मौत हुई थी जबकि पांच घायल हुए थे। पुलिस ने घायल राजबाला के बयान दर्ज किए थे।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाढड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में पहले हत्या आरोपी विशाल, साहिल और विष्णु को बेरला बस अड्डे से गिरफ्तार किया था और उन्हें कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। अब पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें