फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जेल भेजने की धमकी देकर नीली बत्ती लगी गाड़ी में बैठाया ट्रेनी चिकित्सक, 99 हजार लेकर बैंक के बाहर छोड़ा

Thu, 13 Feb 2025 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 01
विज्ञापन

दादरी सदर थाना, जहां ट्रेनी चिकित्सक की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। संवाद
:::::::::::::

- भिवानी के बलियाली गांव निवासी पीड़ित की शिकायत पर दादरी सदर थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी ने खुद को कभी सीएम फ्लाइंग स्क्वाॅड से तो कभी विजिलेंस टीम से बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भिवानी के बलियाली गांव निवासी ट्रेनी चिकित्सक को जेल भेजने की धमकी देकर 99 हजार रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं, आरोपी चिकित्सक को क्लीनिक से नीली बत्ती लगी गाड़ी में बैठाकर ले गया और खाते में रुपये आने के बाद उसे दादरी स्थित एक बैंक के बाहर छोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बलियाली निवासी नानूराम पुत्र धर्मचंद ने बताया कि दादरी जिले के निमली गांव स्थित एक निजी क्लीनिक में वह प्रैक्टिस करता है। 10 फरवरी को वह क्लीनिक पर मौजूद था। दोपहर बाद करीब दो बजे वहां एक नीली बत्ती लगी गाड़ी आकर रुकी। उसमें से नीचे उतरे शख्स ने उसे डराया। उसने कहा कि छह माह की जेल करवा दूंगा। जेल जाने से बचना है तो एक लाख रुपये दे दे।
नानूराम के अनुसार, उक्त शख्स ने उसे डराकर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद दादरी के गीता भवन स्थित सेंट्रल बैंक के बाहर ले आया। डर के मारे नानूराम ने अपने चाचा के खाते से उक्त शख्स के खाते में 99 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। सदर थाना पुलिस ने ट्रेनी चिकित्सक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- अगले दिन की कॉल
नानूराम ने बताया कि 11 फरवरी को उक्त शख्स ने उसके पास कॉल की। उक्त शख्स ने कहा कि इस मामले का जिक्र किसी के सामने नहीं करना है। कभी उसने खुद को सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड से तो कभी विजिलेंस टीम से बताया।
विज्ञापन

- पहले भी इसी तर्ज पर हो चुकी ठगी, पकड़ा गया था गिरोह
जांच टीम बनकर जिले के दो दुकानदारों से पहले भी ठगी की जा चुकी है। उस दौरान भी वारदात में नीली बत्ती लगी गाड़ी प्रयोग की गई थी। हालांकि, जिले में लगातार दो वारदात करने के बाद जिला पुलिस ने उक्त गिरोह के गुर्गाें को काबू कर लिया था। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त की गईं गाड़ियां भी बरामद की गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें