फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों के सहारे 17 साल पहले सेना में हुआ भर्ती, सीएमओ विंडो पर आई शिकायत की जांच में पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
17 साल पहले फर्जी दस्तावेजों के सहारे सेना में भर्ती होने के आरोपी पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीएम विंडो पर आई शिकायत की जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता आरोपी के गांव का ही रहने वाला है और उसका आरोप था कि आठवीं कक्षा का फर्जी मूल प्रमाण पत्र तैयार करवाकर सेना में भर्ती होने वाले शख्स ने अपनी उम्र 66 महीने कम करवाई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सदर थाना एएसआई एवं मामले के जांच अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि समसपुर निवासी हंसराज ने गांव निवासी जयवीर पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे सेना में भर्ती होने के आरोप लगाकर सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। शिकायत की जांच सदर थाना पुलिस से करवाई गई। जांच के दौरान आरोपी का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया और इसके आधार पर उसके खिलाफ धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत केस दर्ज किया गया है।
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी जयबीर ने 2003 में दिल्ली में सेना भर्ती देखी थी जिसमें वो चयनित हुआ था। उसने आठवीं कक्षा का मूल प्रमाण पत्र दिल्ली के बुध विहार स्थित जेएस खालसा स्कूल का जमा करवाया था। इसमें उसकी उम्र पांच जून 1984 दर्शाई गई थी। जांच के दौरान जब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से उपलब्ध समसपुर राजकीय स्कूल के रिकॉर्ड का मिलान किया तो उसमें जयवीर की जन्मतिथि 12 अक्तूबर 1977 मिली। जांच अधिकारी ने बताया कि खालसा स्कूल के प्रधानाचार्य से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि जयवीर ने उस स्कूल में कभी दाखिला लिया ही नहीं। एएसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें