फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बनकर मेडिकल स्टोर संचालकों से रुपये ऐंठने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- दादरी सीआई ने गिरोह के तीन गुर्गाें को मोखरा और महम से किया गिरफ्तार, चरखी दादरी के अलावा, भिवानी, रोहतक, झज्जर और रेवाड़ी में की हैं छह वारदात
विज्ञापन

- मडिकल स्टोर पर दबिश देते समय खुद को बताते थे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बनकर पांच जिलों के छह मेडिकल स्टोर पर रुपये ऐंठने वाले गिरोह के सरगना और दो गुर्गाें को दादरी सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से दादरी सीआईए ने दो गाड़ियां भी बरामद कर ली हैं। फिलहाल, उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने शुक्रवार दोपहर प्रेसवार्ता में गिरोह के सरगना और दो गुर्गाें को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना नवीन उर्फ मोनू मोखरा का रहने वाला है। दूसरा आरोपी साहिल फरमाणा और तीसरा आरोपी अंकित मुंढाल खुर्द का रहने वाला है। आरोपी नवीन उर्फ मोनू को मोखरा से जबकि अंकित और साहिल को फरमाणा से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि गिरोह ने दादरी में दो जगह वारदात कीं। सांवड़ गांव स्थित शर्मा मेडिकल स्टोर से ये 27 हजार रुपये ऐंठने में कामयाब रहे। बाढड़ा स्थित मेडिकल स्टोर संचालक की समझदारी से गिरोह के गुर्गे रुपये ऐंठने में कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद वे अपनी दोनों गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए।
इसके अलावा इस गिरोह ने रोहतक, झज्जर, भिवानी व रेवाड़ी जिले में रुपये ऐंंठने की एक-एक वारदात की है। कहीं से गिरोह ने 10 हजार तो कहीं से 20 हजार रुपये ऐंठे। खास बात यह है कि गिरोह में शामिल दो महिलाओं में से एक वारदात के समय पुलिस की वर्दी पहने रहती थी।
विज्ञापन

वर्सन :
खुद को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बताकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह के तीन गुर्गाें को दादरी सीआईए ने गिरफ्तार किया है। उन्हें आगामी पूछताछ के लिए कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह गिरोह कब और किस मंशा से बनाया गया।
-धीरज कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, दादरी

फोटो 01
दादरी पुलिस की गिरफ्त में रुपये ऐंठने के तीनों आरोपी। संवाद
फोटो 02
डीएसपी धीरज कुमार। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें