फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तीन आईटीआई में लगी चौथी मेरिट सूची, 220 सीटें हुई आवंटित

Wed, 31 Jul 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव रावलधी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानाें में दाखिले के लिए मंगलवार को चौथी मेरिट सूची जारी की गई है। इसमें जिले तीन राजकीय प्रशिक्षण संस्थानों की 220 सीटें आवंटित हुई हैं। वहीं, रावलधी आईटीआई में मंगलवार को तीन आवेदक दाखिला लेने भी पहुंच गए।
विज्ञापन


आईटीआई रावलधी के नोडल इंचार्ज श्रीनिवास ने बताया कि संस्थान की 19 की ट्रेडों में से 15 ट्रेडों की 111 सीटें आवंटित हुई हैं। इनमें से सबसे अधिक सीटें कोपा ट्रेड में और सबसे कम सीटें कारपेंटर व स्टेनो हिंदी व अंग्रेजी ट्रेड में आवंटित हुई। कलाली-बलाली आईटीआई की बात करें तो यहां कुल 70 सीटें आवंटित हुई हैं। प्राचार्य सुरजीत बजाड़ ने बताया कि संस्थान की 12 ट्रेडाें की सीटें इस सूची में शामिल की गई। इनमें से रेफ्रिजरेटर एंड एसी मैकेनिक ट्रेड की सीटें ज्यादा रही हैं जबकि पेंटर, प्लंबर और ड्रेस मेकिंग में एक-एक सीटें ही आवंटित हुई हैं।
इसी तरह कादमा राजकीय आईटीआई में 7 ट्रेडों की 39 सीटें आवंटित हुई। इंचार्ज सोमवीर सिंह ने बताया कि सबसे अधिक फायर सेफ्टी ट्रेड में हुई हैं। इसमें सीटों की संख्या 13 रही है। वहीं सबसे कम स्टेनो हिंदी में केवल एक ही सीट अलॉट हुई है। दूसरी ओर राजकीय महिला आईटीआई की एक भी सीट इस सूची में आवंटित नहीं हुई है। बता दें कि सभी संस्थानों में छुट्टी के दिन भी दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। बुधवार को संस्थान में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा, लेकिन दाखिला प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जाएगी। सूची में शामिल आवेदक संबंधित संस्थान में जाकर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





जानिये...किस आईटीआई की किस ट्रेड में कितनी सीटें आवंटित
1- रावलधी आईटीआई

ट्रेड का नाम - आवंटित सीटें

कोपा - 18

इलेक्ट्रिशियन - 5

फिटर - 11

टर्नर - 5

वेल्डर - 3

कारपेंटर - 1

प्लंबर - 5

मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स - 10

मैकेनिक डीजल - 8

मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 16

मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 10

मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड - 5

स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट अंग्रेजी - 2

मोटर मैकेनिकल व्हीकल ड्यूल मोड - 11

स्टैनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट हिंदी ( एससीवीटी) - 1



2- कादमा आईटीआई

ट्रेड - आवंटित सीटें

कोपा - 8

इलेक्ट्रिशियन - 6

फिटर - 4

वेल्डर - 2

स्टेनो हिंदी - 1

फायर सेफ्टी - 11

सोलर टेक्नीशियन - 5



3- बलाली आईटीआई

कोपा - 15

ड्रेस मेकिंग - 1

इलेक्ट्रिशियन - 7

फिटर - 8

टर्नर - 6

वेल्डर - 12

पेंटर - 3

प्लंबर - 8

मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 7

वायरमैन - 5

सोलर टेक्नीशियन - 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें