फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सेना भर्ती के नाम पर युवाओं से रुपये ऐंठने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 12:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। राजस्थान निवासी युवकों से सेना में भर्ती करवाने के नाम पर पैसे ऐंठने के मामले में दादरी साइबर थाना पुलिस टीम ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुरमीत सिंह पंजाब के मानसा जिले के दयालपुर गांव का रहने वाला है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

दादरी पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि नौकरी के नाम पर रुपये ठगने की शिकायत राजस्थान के भालोट निवासी अमन ने दी थी। उसने बताया था कि वह गांव मानकावास में महालक्ष्मी क्रशर पर मशीनों की देखभाल का काम करता है। उसकी गांव समसपुर निवासी नीरज से जान-पहचान थी। दो जुलाई 2021 को वह नीरज के पास गया था। नीरज ने बताया कि उसकी सुनील, गुरजीत कौर उर्फ गगन, मिश्रा, गुरदीप से जान-पहचान है। ये रुपये लेकर सरकारी नौकरी दिलवाने का काम करते हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार, कुछ दिन बाद नीरज ने बताया कि आर्मी कैंट दानापुर, पटना बिहार में सेना की भर्ती चल रही है। सुनील छह लाख रुपये में आर्मी में जनरल ड्यूटी सिपाही व क्लर्क भर्ती करवा सकता है। वह मेस में आठ लाख रुपये में स्टोरकीपर या क्लर्क की भर्ती करवा सकता है। इसमें दो लाख रुपये शुरुआत में, 1.5 लाख रुपये मेरिट सूची जारी होने व बाकी 2.5 लाख रुपये नियुक्तिपत्र जारी होने पर देने होंगे।
विज्ञापन

अमन उसके झांसे में आ गया और जुलाई 2021 को 2 लाख रुपये नीरज के खाते में भेज दिए। बाद में अमन और नीरज दोनों दानापुर, बिहार गए। वहां कैंट में दो व्यक्तियों ने उनके फार्म भरे और मेडिकल परीक्षण किया। बाद में सुनील ने नीरज के फोन पर एक मेरिट सूची भेजी। सूची लगते ही 1.5 लाख रुपये नीरज को दे दिए गए।
इसके 15 दिन बाद डाक से नियुक्तिपत्र मिला। इसमें दानापुर सेना कैंट में जीडी पद पर ट्रेनिंग की जानकारी अंकित थी। इस पर कमांडेंट दानापुर की मुहर लगी थी। जब अमन ने अपने परिचितों से पूछा तो नियुक्तिपत्र फर्जी मिला।
- किन चार आरोपियों की हुई अब तक गिरफ्तारी
दादरी साइबर थाना पुलिस टीम ने 28 अगस्त 2024 को आरोपी महिला गुरजीत कौर उर्फ गगन को करोल बाग से, 30 अगस्त को दूसरे आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी शिव मोहन को और छह नवंबर 2024 को बिहार के पटना निवासी आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में गुरमीत के रूप में चौथी गिरफ्तारी हुई है।

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें