फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मां-बेटे से 14 लाख की ठगी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अप्रैल 2021 में बिगोवा निवासी मां-बेटा के खातों मे सेंधमारी कर 14 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चंद्रभान महेंद्रगढ़ का रहने वाला है और वो सट्टा खाईवाल है। इससे पहले पुलिस इस मामले में बैंक शाखा के कैशियर जगजीत समेत कर्मबीर और संदीप को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि चंद्रभान के रूप में यह चौथी गिरफ्तारी है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिगोवा निवासी सरला ने 20 मई 2021 को उसके और बेटे के साथ हुई 14 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। सरला ने बताया था कि उसका और उसके बेटे का बैंक खाता इमलोटा स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में है। 11 मई 2021 को वो पैसे निकलवाने के लिए बैंक गए तो पता चला कि दोनों के खातों में पैसे नहीं है।
वो जब मैनेजर से मिले तो आनाकानी करने लगा और कहा कि अगर जरूरत है तो 50,000 हजार रुपये दे दिए जाएंगे और 15-20 दिनों के बाद तुम्हारे खातों में रुपये डलवा दिए जायेंगे। सरला ने जब अपने स्तर पर पता किया तो 8, 12 और 15 अप्रैल 2021 को उसके खाते से छह लाख रुपये और तीन अप्रैल 2021 को उसके बेटे के खाते से आठ लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


- जुए में हार गए थे रुपये
सूत्रों के अनुसार आरोपी जुआ खेलते थे और दोनों के खातों से रुपये निकालकर उन्होंने जुआ में लगा दिए। आरोपियों ने हाल ही में गिरफ्तार किए गए चंद्रभान के पास जुआ खेला था और इसके चलते उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें