फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीए टीम की रेकी कर रहे आरोपी के मोबाइल में मिले डंपर चालकों और ट्रांसपोर्टर्स के चार व्हाट्सएप ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीए टीम की रेकी करते पकड़े व्यक्ति के मोबाइल में पुलिस को चार व्हाट्सएप ग्रुप भी मिले हैं। इन ग्रुप से ट्रांसपोर्टर्स और डंपर चालक जुड़े हुए हैं और आरोपी इन ग्रुपों पर टीम की लोकेशन शेयर कर रहा था। चारों ग्रुपों की पुलिस ने पहचान कर जांच शुरू कर दी है। इतना ही नहीं आरोपी ने पकड़े जाने से एक दिन पहले भी गत 28 अक्तूबर को टीम की रेकी की थी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार एक व्हाट्सएप ग्रुप बाबा शंकर चरणदास के नाम से बनाया गया है। दूसरा ग्रुप वालिया हेल्प लाइन के नाम से बना हुआ है। तीसरा ग्रुप ओनली अपडेट के नाम से और चौथा ग्रुप राणा ओवरलोडिंग व्हीकल के नाम से बनाया गया है। एक ग्रुप में 50 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं, जिनका ब्योरा भी तैयार किया जा रहा है। वहीं, आरटीए सचिव दर्शना भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अक्तूबर को भी टीम का इसी क्रेटा गाड़ी से पीछा किया गया था और अगले दिन वह ही गाड़ी पीछे लगने पर उन्हें शक हुआ था। इसके बाद आरोपी पैंतावास कलां निवासी अंकित को पकड़कर जब मोबाइल की जांच की गई तो उसमें टीम की लोकेशन बताए जाने का पता चल गया। इसके बाद आरोपी समेत उसकी गाड़ी और मोबाइल को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मामला आईटी एक्ट से जुड़ा होने के कारण इसकी जांच इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी से करवानी होगी और मामले की जांच सदर थाना प्रभारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें