अप्रैल में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को लगातार 13वें दिन जिले में कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। मंगलवार को 28 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जो एक दिन में अब तक की जिले में सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले अक्तूबर में एक दिन में 23 लोग संक्रमित मिले थे। मंगलवार को मिले 28 संक्रमित में आठ विद्यार्थी हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार इन संक्रमितों की बाहर की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, लेकिन कुछ पहले संक्रमित मिल चुके लोगों के संपर्क में आए हैं।
कोरोना की दूसरी लहर का असर जिले में गत मार्च से देखने को मिल रहा है। अप्रैल में इसमें काफी बढ़ोतरी हुई है। एक से 13 अप्रैल तक 106 नए संक्रमित मिले हैं। इस समयावधि में रिकवरी रेट काफी कम है। इन दिनों की अगर औसत निकालें तो एक दिन में 13 संक्रमित केस मिले हैं, जबकि एक दिन में एक संक्रमित स्वस्थ हुआ है। इस लिहाज से जिले में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मंगलवार को आठ स्कूली विद्यार्थी संक्रमित मिलने के बाद चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं।
ये विद्यार्थी मिले संक्रमित
मंगलवार को वार्ड-17 निवासी 17 साल की छात्रा, डोहकी निवासी 16 साल की छात्रा, चंपापुरी निवासी दस साल छात्रा, प्रेम नगर निवासी नौ साल का छात्र, खेड़ी बूरा निवासी 13 साल का छात्र, वार्ड-15 निवासी 11 वर्षीय छात्र, काठमंडी निवासी दस वर्षीय छात्र और 17 वर्षीय छात्रा संक्रमित मिली है।
इनकी कोरोना जांच रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
मंगलवार को कलियाणा और श्यामपुरा निवासी 29 वर्षीय दो युवक, प्रेम नगर निवासी 28 वर्षीय युवक, समसपुर निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति, डोहकी निवासी 19 वर्षीय युवक, पैंतावास खुर्द निवासी 22 वर्षीय युवती, बरसाना निवासी 20 वर्षीय युवक, वेयरहाउस के समीप रहने वाला 55 वर्षीय व्यक्ति, आदर्श धर्मशाला के समीप रहने वाला 44 वर्षीय व्यक्ति, रविदास नगर निवासी 27 वर्षीय युवती, चंपापुरी निवासी 32 वर्षीय महिला, बिगोवा निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड-17 निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति, बिलावल निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 15 निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, सरस्वती अस्पता के समीप रहने वाला 22 वर्षीय युवक, फतेेहगढ़ निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, बधवाना गेट निवासी 40 वर्षीय महिला समेत 26 और 24 वर्षीय युवतियां संक्रमित पाई गई हैं।
जिले में कोरोना के 108 मामले सक्रिय
मंगलवार को 28 नए केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1660 हो गई है। उन्होंने बताया कि इनमें से 108 केस फिलहाल सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल तक जिले में संक्रमितों की संख्या 1554 थी जबकि सक्रिय केस 19 थे। एक अप्रैल तक 1509 संक्रमित स्वस्थ हुए थे। वहीं, 13 अप्रैल तक कोरोना को मात देने वालों की संख्या 1509 से बढ़कर 1526 हुई है।
अप्रैल में संक्रमण के मुकाबले 16 प्रतिशत है रिकवरी रेट
अप्रैल की अगर बात करें तो न केवल संक्रमिण दर बढ़ी है, बल्कि रिकवरी रेट भी काफी नीचे चल रही है। एक से 13 अप्रैल तक जिले में 106 लोग कोरोना संक्रमित मिले चुके हैं। वहीं, 17 लोग स्वस्थ हुए हैं। अप्रैल में जिले की रिकवरी रेट 16.03 प्रतिशत रही है।
जिले में पिछले साल 29 अक्तूबर को मिले थे 23 संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार 13 अप्रैल को एक ही दिन में जिले में सबसे अधिक केस मिले हैं। इससे पहले 29 अक्तूबर को एक दिन में सर्वाधिक 23 संक्रमित मिले थे। उस दौरान 12 महिलाओं और 17 पुरुषों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उनमें चार स्कूली छात्र भी शामिल थे।
लोग नहीं बरते रहे सावधानियां, सड़कों से लेकर सरकारी दफ्तरों में टूट रहे नियम
मार्च 2021 से कोरोना का जिले में ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है और इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे। सड़कों से लेकर सरकारी दफ्तरों और सिविल अस्पताल में कोरोना नियमों का पालन नहीं हो रहा है, लेकिन नाक तले ऐसा होने के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
मंगलवार को 28 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं जबकि चार संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और लोगों से अपील है कि वे सावधानी और सजगता बरतें।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ,