फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शादी के चार महीने बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पति सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 01 Nov 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
संजना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव समसपुर में शुक्रवार शाम एक 25 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान संजना के रूप में हुई है। उसकी शादी 4 माह पहले जुलाई 2026 में भिवानी में हुई थी।
मृतका के पिता पवन के बयान पर सदर थाना पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में पिता पवन ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। इसी कारण संजना शादी के बाद से ही अपने मायके गांव समसपुर में रह रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर में बने कमरे में संजना संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। संजना ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस की दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने पिता के बयान दर्ज कर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर थाना के जांच अधिकारी एएसआई पवन ने बताया कि मृतका के पिता के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें