फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में साढ़े 12 घंटे में चार संक्रमितों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड अस्पताल में उपचाराधीन चार कोरोना संक्रमितों ने साढ़े 12 घंटे में दम तोड़ दिया। इन संक्रमितों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। चारों का प्रोटोकॉल के अनुसार गामड़ी क्षेत्र स्थित श्मशान घाट में दाह संस्कार किया गया। वीरवार को 46 नए संक्रमित भी मिले हैं और 23 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2383 हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार रात नौ बजे से लेकर वीरवार सुबह नौ बजे तक कोविड अस्पताल में उपचाराधीन चार संक्रमितों की मौत हुई है। बौंदकलां निवासी 66 वर्षीय महिला ने बुधवार रात नौ बजे दम तोड़ दिया। वह 28 अप्रैल को ही कोरोना पॉजिटिव मिली थी। शहर निवासी 57 वर्षीय महिला की भी कोविड अस्पताल में मौत हो गई। मृतका को सुबह करीब पौने नौ बजे कोविड अस्पताल लाया गया था और दस से 15 मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। गत 27 अप्रैल से कोविड अस्पताल में उपचाराधीन चरखी निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति की भी वीरवार सुबह कोविड अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, झज्जर जिले के गांव माजरा निवासी 68 वर्षीय महिला की भी बुधवार रात मौत हो गई। उक्त महिला भी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इनमें से तीन मौतें दादरी जिले में, जबकि चौथी झज्जर जिले में गिनी जाएगी।
अब तक 1650 कोरोना संक्रमित स्वस्थ
29 अप्रैल तक जिले से कोरोना जांच के लिए 157406 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 2383 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरवार को 23 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और इसके चलते रिकवरी रेट कुछ बढ़ा है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 1650 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 695 अभी सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

पांच दिन में आठ संक्रमित तोड़ चुके दम
चार दिनों से लगातार कोई न कोई कोरोना संक्रमित दम तोड़ रहा है। 24 अप्रैल तक जिले में 30 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी, जबकि 29 अप्रैल तक यह आंकड़ा 38 पर पहुंच गया है। इनके अलावा दो संक्रमित ऐसे हैं जो दूसरे जिले से हैं, लेकिन उनकी मौत दादरी कोविड अस्पताल में हुई है। एक की मौत झज्जर जिले में तो दूसरी महिला की मौत दिल्ली में गिनी जाएगी।
वीरवार को ये मिले कोरोना संक्रमित
वीरवार को 46 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जिनमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं। सीएमओ सुदर्शन पंवार ने बताया कि वीरवार को शहर निवासी सात लोग संक्रमित मिले हैं। उनके अलावा बलाली में एक, मिसरी में दो, बिलावल और आदमपुर में एक-एक, झोझूकलां में दो, इमलोटा में एक, चंदेनी में एक, अचीना और कादमा में एक-एक, नरसिंहवास में एक और समसपुर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
1890 लोगों को दी कोरोना वैक्सीन की डोज
वीरवार को जिला स्वास्थ्य विभाग ने 1890 लोगों को वैक्सीन की डोज दी। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज आशीष मान ने बताया कि 1171 लोगों को ने पहली और 719 ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। सिविल अस्पताल में 320, एमसीएच में 40, बौंदकलां में 147, अचीना में 60, इमलोटा में 59, रानीला में 87, सांवड़ में 80, झोझूकलां में 190, बलकरा में 99, संतोकपुरा में 150, माई कलां में 110, गोपी में 120, बाढड़ा में 190, हड़ौदी में 78, कादमा में 60 और छपार में 50 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।
वर्जन::
बुधवार रात और वीरवार सुबह चार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है जिनमें से एक महिला माजरा गांव की रहने वाली है। इसके अलावा 46 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 23 स्वस्थ भी हुए हैं। लोगों से अपील है कि सतर्कता बरतें और कोविड गाइडलाइन का सही से पालन करें।
विज्ञापन

डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
फोटो 22
संक्रमित के दाह-संस्कार से पहले पीपीई किट पहनती टीम।
फोटा 23
कोरोना जांच के लिए सैंपल देते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें