फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एक ही कॉलेज में चल रहे चार कोर्स

Sun, 20 Oct 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के व्यावसायिक कोर्स निदेशक डॉ. रितेश गुप्ता। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में युवाओं के लिए व्यावसायिक कोर्स की उपलब्धता नहीं है। जिले के एक ही कॉलेज में व्यावसायिक कोर्स करवाए जा रहे हैं। जिले के युवा कंप्यूटर कोर्स की बजाय चिकित्सा संबंधी कोर्स में अधिक रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

कोर्स-1
संस्थान के व्यावसायिक कोर्स विभाग निदेशक डॉ. रितेश गुप्ता ने बताया कि शहर के जनता कॉलेज में चार व्यावसायिक कोर्स चल रहे हैं। इनमें बीएससी एक्चुरियल साइंस, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (एमएलटी), बीएसी कंप्यूटर साइंस आदि स्नातक के तहत करवाए जा रहे हैं जबकि एमवॉक में बैंकिंग और फाइनेंस स्नातकोत्तर के तहत करवाया जा रहा है। इनमें इस बार 60 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
कोर्स-2 एक्चुरियल साइंस

यह कोर्स बीएससी के साथ किया जाता है। इसमें मुख्य काम बीमा नीति बनाने का होता है। ये कोर्स भी तीन साल का होता है। इसे करने के बाद युवा बैंक और किसी भी नीति संस्था में रोजगार पा सकता है। ये कोर्स प्रदेश में केवल दादरी जिले में ही चल रहा है। संस्थान में इस बार 10 विद्यार्थी इस कोर्स का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

कोर्स-3 कंप्यूटर साइंस
कंप्यूटर साइंस कोर्स बीएससी के साथ ही कराया जाता है। इसमें भी तीन साल तक ही विद्यार्थी को सिखाया जाता है और डिग्री दी जाती है। इस बार कंप्यूटर साइंस कोर्स में 18 विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई है। ये कोर्स करने के बाद विद्यार्थी किसी भी कॉरपोरेट क्षेत्र में नौकरी कर सकते हैं।

कोर्स-4 बैंकिंग एंड फाइनेंस
बैंकिंग एंड फाइनेंस कोर्स स्नातकोत्तर के तहत करवाया जाता है। इसमें युवाओं का रुझान पहले के मुकाबले घटा है। फिलहाल सात युवा ये कोर्स कर रहे हैं। ये कोर्स करके तीन युवा नौकरी कर रहे हैं जबकि तीन आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। इस कोर्स के करने से युवाओं के लिए बैंकिंग और फाइनेंस संबंधी क्षेत्र में रोजगार के द्वार खुल जाते हैं। इस कोर्स में अक्तूबर अंत तक दाखिले चलेंगे। इच्छुक आवेदक दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें