फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: पांच केंद्रों पर 1541 विद्यार्थियों की परखी गई बुनियाद

Fri, 10 Feb 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिला के राजकीय विद्यालयों में बनाए गए पांच केंद्रों पर शुक्रवार को आठवीं कक्षा के 1541 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल-वन की परीक्षा दी। परीक्षा में विद्यार्थियों के ज्ञान की बुनियाद परखी गई। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और इसमें जिला उपायुक्त प्रीति का मार्गदर्शन रहा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बताया कि मिशन बुनियाद शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन की एक उत्कृष्ट पहल है। इसका उद्देश्य भविष्य में सरकारी स्कूलों को आगे बढ़ाना और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचना है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बुनियाद कार्यक्रम के तहत निशुल्क करवाई जाती है। शुक्रवार को जिले में पांच केंद्रों पर मिशन बुनियाद के लेवल-एक की प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें पास होने वालों की बुनियाद लेवल-2 परीक्षा होगी, जो कि 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
कृष्णा फौगाट ने बताया कि बाढड़ा, दादरी, बौंद, सारंगपुर और भागेश्वरी गांव के स्कूल में बनाए गए केंद्रों के सभी प्राचार्यों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। खंड शिक्षा अधिकारी सज्जन सिंह, रामचंद्र इंदौरा, सत्यपाल शास्त्री, जिला विज्ञान विशेषज्ञ वीनू शर्मा एवं जिला गणित विशेषज्ञ सीमा रानी की निगरानी में यह परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

- सुपर-100 के पहले चरण की परीक्षा होगी 14 को
कृष्णा फौगाट ने बताया कि दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए सुपर 100 लेवल-1 की प्रवेश परीक्षा 14 फरवरी मंगलवार को निर्धारित की गई है। परीक्षा दोपहर एक से 3 बजे तक करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक मिशन बुनियाद की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें