फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महिलाओं समेत नौ कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को नौ लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। नौ संक्रमितों में से चार दादरी शहर के रहने वाले हैं, जबकि पांच अलग-अलग गांवों से है। सभी नए संक्रमितों को विभाग ने ट्रेस कर लिया गया है। जिले में अब 94 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि नौ नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 332 हो गई है। 237 संक्रमित अब तक स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि रविवार को कबाड़ी मार्केट के समीप रहने वाले 49 वर्षीय व्यक्ति, रोज गार्डन के पिछली तरफ रहने वाली 37 साल की महिला, वेयर हाउस गोदाम क्षेत्र निवासी 48 वर्षीय महिला व शहर निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि चरखी गांव में 51 वर्षीय महिला, पिचोपा कलां गांव में 19 वर्षीय युवक, कादमा में 18 वर्षीय युवती, जीतपुरा गांव निवासी 23 साल का युवक और बौंदकलां निवासी 24 साल की महिला कोरोना संक्रमित मिली है। मंगलवार शाम तक जिले से 16373 सैंपल भेजे गए हैं जिनमें से 15486 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 555 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जिले में 2279 लोग होम क्वारंटीन हैं, जबकि 1640 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं। आइसोलेशन वार्ड में 20 लोग भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें