फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 10 साल में पहली दफा रबी सीजन में नहरी पानी ने किसानों की खूब साधी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। इस बार रबी सीजन में बिजाई के समय नहरी पानी ने किसानों की खूब साधी है। गत आठ नवंबर से नहरों में पानी चल रहा है। नहरी पानी पर्याप्त मात्रा में समय पर मिलने की वजह से इस बार जिले के 99 प्रतिशत क्षेत्र में रबी की फसलों की बिजाई हो सकेगी। इतना ही नहीं नहरों से जलघर भी इस समय लबालब हैं।
विज्ञापन

दरअसल, किसान इस समय गेहूं की बिजाई के काम में जुटे हैं। सरसों की बिजाई का कार्य पूरा हो चुका है। बीते मानसून सीजन में देरी से बारिश हुई थी, जो सामान्य थी। जुलाई के बजाय एक अगस्त से मानसून सीजन शुरू हुआ था। मानसून सीजन के दौरान 441 एमएम बारिश हुई। अब रबी की फसलों की बिजाई के समय नहरी पानी पर्याप्त मात्रा में मिलने से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
किसानों का कहना है कि 10 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब रबी सीजन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में समय पर नहरी पानी मिला है। बीते दस साल किसानों ने नहरी पानी के टोटे में ही बिताए हैं। नहरी पानी 24 दिन में मुश्किल से चार से पांच दिन ही नसीब हो रहा था जबकि पानी की टर्म 16 दिन की होती है।
विज्ञापन



जिले में 1.22 लाख हेक्टेयरी कृषि योग्य भूमि
जिले का कृषि योग्य कुल रकबा एक लाख 22 हजार 58 हेक्टेयर क्षेत्र है। इस बार 99 प्रतिशत क्षेत्र में बिजाई हो जाएगी। ऐसा कृषि विभाग अधिकारियों का अनुमान है। जिले में रबी सीजन में गेहूं, सरसों, जौ, चना, मेथी, बरसीम व सब्जियों में आलू, टमाटर, मटर, गोभी, पालक आदि की खेती होती है।

किसान बोले : नहरी पानी का मिला साथ
किसान रामअवतार शर्मा, सुरेंद्र सिंह व धर्मबीर सिंह ने बताया कि इस बार नहरी पानी ने खूब साधा है। उनकी एक-एक इंच जमीन की बिजाई हो जाएगी। वे इस बार नहरी पानी की पर्याप्तता से संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि जलघरों में भी पानी की कमी नहीं रही है। जलघर पानी से लबालब हैं।
विज्ञापन


- किसानों को नहरी पानी की कमी नहीं रहने दी जाएगी। पर्याप्त मात्रा में पानी दिया जा रहा है। 24 नवंबर तक नहरों में पानी चलेगा। सभी जलघर भरे गए हैं।

- हरवीर सिंह, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें