फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरकारी कॉलेज भवन निर्माण की मांग के लिए शहर में निकाला पैदल मार्च

Mon, 27 Jul 2026 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
किला मैदान में धरने बैठे हुए लोग। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। किला मैदान में सरकारी कॉलेज के भवन निर्माण की मांग के लिए चला रहा धरना सोमवार को जारी रहा। धरने को गांव कलियाणा, डाढ़ी बाना, मंदोली, अख्तियारपुर, खेड़ी बूरा, चरखी, मंदोला, मानकावास, पैंतावास खुर्द और पैंतावास कलां सहित 10 गांवों के प्रतिनिधि एवं प्रमुख सामाजिक लोगों ने धरना स्थल पहुंच समर्थन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य धनराज कुंडू, हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान नितिन जांघू, राहुल मराठा, नगर पार्षद सुधीर स्वामी, जयभगवान मस्ताना भी शामिल हुए।
वक्ताओं ने कहा कि सरकारी कॉलेज भवन निर्माण की मांग किसी एक संगठन या वर्ग की नहीं बल्कि चरखी दादरी जिले के भविष्य की मांग है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होती है। जिले के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि दादरी के प्रत्येक विद्यार्थी के अधिकार के लिए लड़ा जा रहा है। समाज इस लड़ाई में मजबूती के साथ छात्रों के साथ खड़ा है।
इस दौरान पैदल मार्च में युवाओं, अभिभावकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शहरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च का स्वागत करते हुए आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
इस दौरान संदीप कलियाणा, राजेंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन, सचिन मंदोली, राज सिंह, धर्मपाल सिंह, जयकिशन चरखी, नरेंद्र सिंह मंदोला, मुकेश, राजेश कुमार व रामधारी सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें