फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कोहरा, सर्द हवाएं और कंपकंपाते लोग न्यूनतम पारा 3 डिग्री, जनजीवन प्रभावित

Sun, 11 Jan 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांवों में धुंध का प्रकोप।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में शनिवार को ठंड और घने कोहरे का असर पूरे दिन रहा। अलसुबह से देर रात तक शहर और गांव धुंध की चादर में लिपटे रहे। हालात ऐसे बने कि सुबह के समय दृश्यता घटकर करीब 10 मीटर रह गई।
विज्ञापन

कोहरे की वजह से आम जनजीवन की रफ्तार थम सी गई। सड़क, रेल और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित रहीं, वहीं लोग जरूरी कामों के लिए भी घरों से निकलने में हिचकते नजर आए। रात का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया।
शनिवार सुबह 10 बजे तक शहर की सड़कें धुंध में पूरी तरह खोई रहीं। गांवों में हालात और भी खराब रहे, जहां खेतों और कच्चे रास्तों पर कुछ कदम आगे तक देख पाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण हाईवे, मुख्य सड़कों और ग्रामीण मार्गों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखाई दिए। वाहन चालकों को फॉग लाइट और इमरजेंसी लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। कम दृश्यता के चलते दुर्घटना की आशंका बनी रही।
सावधानी बरतने की सलाह : स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए घरों में रहने, गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
फसलों और पशुओं पर भी असर : भीषण ठंड का असर फसलों और पशु-पक्षियों पर भी देखने को मिला। ग्रामीण इलाकों में किसान पाले से बचाव के लिए रात के समय खेतों में सिंचाई करते नजर आए। पशुपालक अपने पशुओं को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल और अलाव का सहारा ले रहे हैं। खुले में रहने वाले बेसहारा लोगों के लिए यह ठंड किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें