फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शिक्षा बोर्ड से रैपिड एक्शन फोर्स के उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Thu, 29 Feb 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में बुधवार को 14 परीक्षा केंद्रों में हरियाणा शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा संपन्न हुई। ऐच्छिक विषयों की परीक्षा होने की वजह से विद्यार्थी संख्या कम रही। शहर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र बी-2 में एक, जबकि बी-1 केंद्र में मात्र पांच विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बुधवार को भिवानी बोर्ड से रैपिड एक्शन फोर्स के उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बुधवार को एसबीटी, एग्रीकल्चर पेडागोगी व अन्य ऐच्छिक विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई। शिक्षा बोर्ड से प्रश्नपत्र उड़नदस्ते में शामिल एवं दादरी कंट्रोल रूम प्रभारी अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी फ्लाइंग ने शहर व आसपास के गांवों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। ऐच्छिक विषयों की परीक्षा होने की वजह से विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही। परीक्षा केंद्रों में बाहरी हस्तक्षेप भी नहीं देखने में आया।

दादरी में आठ तो बाढड़ा क्षेत्र में छह केंद्रों पर हुई परीक्षा
बुधवार को दादरी में आठ व बाढड़ा में छह केंद्रों में परीक्षा संपन्न करवाई गई। बोर्ड की प्रश्नपत्र फ्लाइंग ने चार केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। कहीं भी कोई अनुचित साधन का प्रयोग करता नहीं मिला। इस कारण कोई यूएमसी नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें