फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी बदमाश हथियार और कारतूस सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवली टी-प्वाइंट से स्पेशल स्टाफ ने पांच हजार के इनामी बदमाश को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के खुडाना गांव निवासी समरजीत उर्फ मोटिया के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ बाढड़ा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कहीं जाने की फिराक में था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्पेशल स्टाफ टीम मंगलवार रात बाढड़ा चौक पर गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि महेंद्रगढ़ जिले के खुडाना गांव निवासी समरजीत अवैध हथियार रखता है। इस समय वह हथियार लिए जेवली टी-प्वाइंट पर खड़ा है। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो आरोपी को काबू किया जा सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम बताई गई जगह पहुंची तो एक युवक वहां खड़ा नजर आया। संदेह के आधार पर उक्त युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सरमजीत वासी खुड़ाना बताया। उसकी तलाशी लेने पर 315 बोर की पिस्तौल बरामद हुई। पिस्तौल को खोलकर देखा गया तो एक कारतूस बरामद हुआ। इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बाढड़ा थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। आरोपी ने बताया कि वह कहीं जाने के लिए वहां खड़ा था।
क्रशर मालिक से फिरौती मांगने और व्यापारी से लूटपाट का मामला है दर्ज
आरोपी समरजीत पर चरखी दादरी जिले में फिरौती और लूटपाट के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी ने माई कलां पहाड़ में एक क्रेशर मालिक से फिरौती मांगी थी और बाढड़ा थाने में चार जुलाई 2019 को उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा टाटा-407 सवार व्यापारी की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर आरोपी ने करीब दो लाख 43 हजार रुपये छीने थे। इस संबंध में बाढड़ा थाने में तीन अगस्त 2019 को मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर खुडाना निवासी परमजीत को स्पेशल स्टाफ टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

सुमित कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें