फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच टीमों ने 15 ऑयल मिलों का किया निरीक्षण, स्टॉक और रिकॉर्ड में मिलीं खामियां

विज्ञापन
मिल में जांच करने पहुंची टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
डीसी के आदेशों पर ऑयल मिलों की जांच का कार्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरा कर दिया है। जांच के दौरान कुछ मिलों में अनियमितताएं सामने आई हैं। किसी मिल में सरसों का स्टॉक रिकॉर्ड से मेल नहीं खाया, तो किसी में स्टॉक से अधिक सरसों का तेल मिला है। टीमों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीसी राजेश जोगपाल ने डीएमईओ और मार्केट कमेटी सचिव को कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

सरसों खरीद सीजन में ऑयल मिल संचालकों की गड़बड़ी पकड़ने के लिए डीसी ने पांच टीमें गठित की थीं। इन टीमों की कमान अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को सौंपी गई थी। टीम में फूड सप्लाई, पंचायत विभाग, मार्केट कमेटी के अधिकारी शामिल किए गए। इन पांच टीमों को 15 ऑयल मिलों की जांच दो दिन में पूरी करनी थी। ये टीमें रविवार और सोमवार को फील्ड में उतरीं और ऑयल मिलों में जाकर स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच की। कुछ मिल संचालकों की चालाकी टीम ने पकड़ ली और अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर सोमवार शाम डीसी राजेश जोगपाल को सौंप दी। उपायुक्त ने यह रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेजने के साथ ही डीएमईओ और मार्केट कमेटी सचिव को कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।
24 मार्च को गठित की थीं टीमें
सरसों खरीद के दौरान तेल मिलों पर नजर रखने और उनकी जांच के लिए डीसी ने 24 मार्च को कमेटियां गठित की थीं। इन्हें मिलों में जाकर स्टॉक आदि की वास्तविक जांच के निर्देश दिए थे। डीसी के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन के अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न पाचं टीमों ने जिला की 15 तेल मिलों में मौके पर जाकर जांच की और स्टॉक आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन

किस मिल में किस अधिकारी ने की जांच
कनीना रोड स्थित राज कॉटन ऑयल मिल और मकड़ानिया ऑयल मिल में बीडीपीओ सुभाषचंद्र, मार्केट कमेटी सहायक सचिव विकास, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर यक्ष कुमार और सेल टैक्स इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने जांच की। ओपी कॉटन मिल और लक्ष्मी ऑयल मिल में बीडीपीओ युद्धवीर, एएसएमसी जितेंद्र सिंह, आईएफएस जयप्रकाश और सेल टैक्स इंस्पेक्टर दीपक ने जांच की। मां संतोषी ऑयल मिल व बालाजी ऑयल मिल में नरेंद्र कुमार, एमएस धर्मेंद्र, एसआईएफएस रविंद्र व सेल टैक्स इंस्पेक्टर रानी देवी ने जांच की। इसके अलावा बाढड़ा, कादमा, झोझूकलां और ढाणी फौगाट रोड की सात मिलों में भी टीमों ने जांच की।
जिला में विभिन्न स्थानों पर संचालित तेल मिलों में जांच के दौरान कुछ कमियां मिली हैं। आगामी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मुख्य प्रशासक को भेज दी है। साथ ही डीएमईओ और मार्केट कमेटी सचिव को रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- राजेश जोगपाल, उपायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें