फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर गुलाबी लाइटों से जगमगाएंगे शहर के पांच चौराहे

विज्ञापन
Five streets of the city will glow with pink lights on Independence Day - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर शहर के चौराहे अलग ही लुक में नजर आएंगे। जिला प्रशासन के आदेशों पर नगर परिषद ने शहर के पांच मुख्य चौराहों के सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू कर दी है। अब पांचों चौराह रात को गुलाबी रंग की एलईडी लाइटों में जंगमगाएंगे। 14 अगस्त की शाम तक काम पूरा हो जाएगा। नगर परिषद सचिव प्रशांत पराशर ने बताया कि वाल्मीकि चौक, भगवान परशुराम चौक, लाला लाजपतराय चौक, आंबेडकर चौक और सरदार झाडू सिंह चौक पर सौंदर्यीकरण काम काम शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन चौराहों पर रंग रोगन करवाया जाएगा। इसके अलावा के जिले में महापुरूषों के नाम से चौक हैं उनके नाम की प्लेट भी चौराहों के चारों तरफ लगाई जाएंगी। नप सचिव ने बताया कि सभी चौराहों पर गुलाबी रंग की एलईडी लाइटें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

डीसी ने किया था दौरा
डीसी शिवप्रसाद शर्मा ने तीन दिन पहले शहर के पांचों प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां के हालातों से डीसी खफा नजर आए थे। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को चौराहों का सौंदर्यीकरण कराने के आदेश दिए थे। डीसी ने हिदायत दी थी कि 15 अगस्त से पहले यह काम पूरा हो जाना चाहिए ताकि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर शहर के चौराहें अलग ही लुक में नजर आए।
लंबे समय से उपेक्षा का शिकार थे चौराहे
नगर परिषद ने करीब एक साल पहले ही परशुुराम चौक का दायरा घटाकर कम किया है। लाला लाजपतराय चौक की पिछले कई सालों से नगर परिषद ने सुध नहीं ली थी। आंबेडकर चौक की हालत भी जर्जर थी। लंबे समय से शहर के चौराहें नगर परिषद की उपेक्षा का शिकार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें