फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पेयजल आपूर्ति के दौरान गांधीनगर के 40 घराें में पहुंचीं मछलियां

Wed, 26 Mar 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति के दौरान गांधीनगर कॉलोनी में नल से गिरी मछली। स्रोत: वार्डवासी
विज्ञापन
फोटो- 24
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति के दौरान गांधीनगर कॉलोनी में नल से गिरी मछली। स्रोत : वार्डवासी
फोटो- 25
आपूर्ति के दौरान बाल्टी में गिरी मछली दिखाते वार्डवासी व पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया। स्राेत : स्वयं
फोटो 26
सीसीआई के पास पेयजल लाइन दुरुस्त करते विभाग के कर्मचारी। संवाद

- गांधीनगर के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जताया रोष, वार्ड पार्षद ने भी लगाया पेयजल समस्या संबंधी शिकायतों की अनदेखी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर की गांधीनगर कॉलोनी में सोमवार और मंगलवार को पेयजल आपूर्ति के दौरान घरों में पानी के नल के जरिये छोटी मछलियां पहुंच गईं। 40 घरों में ऐसा हुआ। लगातार दो दिनों तक पानी के नल से मछलियां गिरने की चर्चा दिनभर कॉलोनी में रही। वार्डवासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताया। वार्ड पार्षद मुनेश दहिया की ओर से नल से मछली गिरने का वीडियो विभाग के उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया है।

गांधीनगर कॉलोनी पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र उर्फ पप्पू दहिया ने बताया कि पिछले तीन माह से वार्ड की कुछ गलियों में दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। ऐसा पेयजल लाइन लीकेज करने के चलते हो रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार शिकायत सौंपने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे लोगों को परेशानियों झेलनी पड़ रही हैं। वार्डवासियों को जल्द समस्या का समाधान होने की उम्मीद थी, लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि सोमवार के बाद मंगलवार को भी वार्ड के करीब 40 घरों में पेयजल आपूर्ति के दौरान नल से छोटी मछलियां बाहर निकलीं। वार्डवासियों के सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचकर नल से मछलियां बाहर आने का वीडियो बनाया गया। वीडियो को जनस्वास्थ्य विभाग के स्थानीय समेत उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया, लेकिन, कोई संज्ञान नहीं लिया गया। हालांकि, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लीकेज लाइन को दुरुस्त करने के लिए टीम भेजी गई है। मंगलवार शाम तक समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
- आरोप : सीवर और पेयजल समस्याओं की तरफ नहीं ध्यान
वार्ड पार्षद मुनेश दहिया का कहना है कि उनके वार्ड के लोग सीवर के अलावा पेयजल समस्या का दंश झेल रहे हैं। वे विभाग को दोनों शिकायतें दे चुकी हैं, लेकिन, अब तक इस तरफ ध्यान देकर अधिकारियों ने समाधान नहीं कराया है। इसका खामियाजा वार्डवासी भुगत रहे हैं।

लोग बोले- मोटर चलाते ही नल से बाहर आईं सफेद रंग की मछलियां
गांधीनगर निवासी सुभाष, मंग्गू, सेठ छबीलदास व मोतीराम, आशीष, दलबीर, मुन्नी देवी आदि ने बताया कि सोमवार को पानी की मोटर चलाते ही नल से मछलियां बाहर आकर गिरी थीं। मंगलवार को फिर से ऐसा हुआ। उन्होंने कहा कि विभाग लोगों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।
- जांच के दौरान टीम को लीकेज मिली लाइन
शिकायत के आधार पर ही विभाग की ओर से एक्शन लिया गया और पाइपलाइन की जांच की गई। इसमें विभाग को सीसीआई के पास पेयजल लाइन लीक मिली और दोपहर को ही इसे दुरुस्त करने का कार्य शुरू करवा दिया। देर शाम तक विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। लाइन दुरुस्त करवाई गई।
विज्ञापन


वर्सन:
शिकायत मिलने पर तुरंत एक्शन लिया गया है। कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर लाइन लीकेज बंद की गई। अब नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
-धीरेंद्र कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें