फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 40 दिन बाद अमित हत्याकांड का पहला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Oct 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में अमित हत्याकांड का आरोपी सुनील उर्फ बबलू।
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर अमित की हत्या करने के एक आरोपी को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान एमसी कॉलोनी निवासी सुनील उर्फ बबलू के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 4 सितंबर को एमसी कॉलोनी निवासी अनुज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसका बड़ा भाई अमित (45) एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सीनियर मैनेजर था। चार सितंबर को वो और अमित किसी घरेलू काम से बेरी तहसील गए थे। बेरी से आने के बाद शाम करीब साढ़े 6 बजे वो सीएनजी भरवाने के लिए भैरवी जा रहे थे।उसी दौरान रास्ते में उन्हें सुनील उर्फ बबलू व दातोली निवासी सिंटी उर्फ नगेंद्र मिल गए। वो दोनों काली स्कोर्पियो में सवार थे। दोनों ने उन्हें एमसी कॉलोनी स्थित शटरिंग स्टोर पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज के अनुसार सीएनजी भरवाने के बाद वो अपने भाई अमित के साथ शटरिंग स्टोर पर पहुंचा। वहां उनकी सुनील और सिंटी के साथ कहासुनी हो गई और उसके बाद वो रॉड निकाल लाए और आते ही अमित के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उनका बीच-बचाव किया। अमित को लहूलुहान देखकर हमलावर अपने तीसरे साथी रणबीर के साथ स्कोर्पियो में बैठकर फरार हो गए। रोहतक रेफर करने पर पीजीआई पहुंचने से पहले ही अमित ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया था। पीएसआई सन्नी की टीम ने इस मामले में एक आरोपी सुनील उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें