झोझूकलां। घर जा रहे दो लोगों पर फायरिंग व मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। उसकी पहचान कस्बा निवासी कर्मवीर के रूप में हुई है।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 7 मई को नवीन ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया कि 5 मई को वह खेत से घर आ रहा था। उसके साथ उसके परिजन भी थे। इसी दौरान जब वे अस्पताल में पास पहुंचे तो 15 लोग उनके पास आए और उन्होंने मारपीट की। बाद में गोली मारने की धमकी दी और आरोपी मौके से भाग गए। अब पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। संवाद