फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में किसान की दर्दनाक मौत: गेहूं के खेत में लगी आग, जलती फसल को देख बुझाने के लिए दौड़ा, चपेट में आया

Wed, 24 Apr 2024 02:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी में किसान जयप्रकाश की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घटना पर शोक जताया। दरअसल, किसान के खेत में आग लग गई। वह आग को बुझाने के लिए खेत में उतर गया, लेकिन आग इतनी तेजी थी कि उसको चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
मृतक किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के सांतौर गांव के खेत में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। इस दौरान खेत में मौजूद एक किसान भी आग की चपेट में आ गया। ग्रामीण और दमकल की टीम के आग पर काबू पाने तक किसान की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान सांतौर निवासी जयप्रकाश (47) के रूप में हुई। सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया।

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दिए बयान में मृतक के चचेरे भाई राजेश ने बताया कि जयप्रकाश अविवाहित था। मंगलवार दोपहर वह खेत में फसल संभालने गया था। इसी दौरान करीब दो बजे संदिग्ध परिस्थिति में खेत में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि जयप्रकाश को खेत से बाहर निकलकर बचाव करने तक का समय नहीं मिला।

खेतों में आग लगने की सूचना पाकर किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और इसकी जानकारी पुलिस व दमकल को दी। इसके बाद पुलिस व दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई और तब तक जयप्रकाश की आग की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने उसका शव सिविल अस्पताल पहुंचाया और वहां पोस्टमार्टम करवाया गया। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घटना पर शोक जताया।
विज्ञापन


किसान बोले- फैलती गई आग, जलती गई फसल
किसान राजसिंह, संजय, जितेंद्र, खजान, राजेश, ज्ञानेंद्र, लालाराम, श्रीभगवान व दान सिंह ने बताया कि आग फैलती चली गई और इससे फसल खाक हो गई। उन्होंने कहा कि आग से करीब 15 एकड़ की फसल को नुकसान पहुंचा है।

अधिकारी के अनुसार
मृतक के चचेरे भाई के बयान पर इस संबंध में फिलहाल इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद जयप्रकाश का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। -कप्तान सिंह, एएसआई एवं जांच अधिकारी, इमलोटा पुलिस चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें