फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शॉर्ट सर्किट के कारण शोरूम में लगी आग

विज्ञापन
 आग लगने के बाद शोरूम में खराब हुआ सामान। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर लोहारू रोड स्थित एक शोरूम में वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। शोरूम मालिक के अनुसार आग शॉट-सर्किट से लगी और घटना में उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम मालिक जसबीर व सोनू ने बताया कि अब गर्मियों का सीजन शुरू हो रहा है। उन्होंने दुकान में कपड़े, जूते, चप्पल, स्लीपर आदि का स्टॉक कर रखा था।
विज्ञापन


बुधवार रात वह शोरूम बंद कर घर चले गए थे। शोरूम के ऊपर पुस्तकालय बना हुआ है और पुस्तकालय का गेट शोरूम के छोटे दरवाजे के पास है। वीरवार सुबह करीब 9 बजे वो गेट खोलने के लिए आया था। उसी दौरान उसने शोरूम के छोटे दरवाजे के नीचे से धुआं निकलते हुए देखा तो सोनू को जानकारी दी। इसके बाद सोनू ने आकर शटर खोला तो धुआं उठता मिला। धुआं ज्यादा होने के कारण सांस लेने में काफी दिक्कत हुई और वो गेट तक नहीं खोल पाए। बाद में दमकल विभाग को सूचना दी गई और पांच मिनट बाद दमकल टीम गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची।

दूसरी गाड़ी भी मंगवाई गई मौके पर

दमकल विभाग की एक टीम ने आकर पानी का छिड़काव शुरू किया और तत्काल दूसरी टीम को सूचित कर वहां बुलाया। इसके बाद दोनों टीमों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें