फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉट-सर्किट से मिल में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा (चरखी दादरी)। कस्बा स्थित एक तेल मिल में बुधवार रात शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। हादसे में यहां रखी पशु आहार समेत तैयार किया गया तेल और कीमती उपकरण जल गए। इससे मिल मालिक को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि आग की लपटें फैलने से पहले ही यहां मौजूद श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
विज्ञापन

कस्बे के पशु अस्पताल के समीप स्थित श्री श्याम ऑयल मिल में श्रमिक रात्रि 11 बजे तक खल व बिनौले तैयार कर रहे थे। इसके बाद सोने चले गए। रात्रि करीब सवा एक बजे मिल के भंडारण व उत्पादन केंद्र में आग की लपटें उठती देख श्रमिकों में हड़कंप मच गया और उन्होंने मिल मालिक को सूचित किया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और वहां रखी मशीनों समेत अन्य सामान को इसने अपनी चपेट में ले लिया।
मिल मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि इसके बाद मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग बुझाने की कवायद शुरू की और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इससे पहले दमकल विभाग की टीम ने अंदर फंसे 6 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला। मिल संचालक मुकेश ने बताया कि जब तक आग बुझाई जाती तब तक यहां रखा काफी सामान आग की चपेट में आ चुका था।
विज्ञापन

- ये हुआ नुकसान
ऑयल मिल के मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि केबल में शॉर्ट-सर्किट होने के चलते आग लगी। इससे मिल में रखी तैयार सामग्री में से 90 फीसदी खराब हो गई। यहां 150 बैग खल, 140 बैग बिनौला, 45 क्विंटल तेल और 2500 बारदाना समेत अन्य सामान आग में जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें