फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फिरनी का निर्माण कार्य अधर में, ग्रामीणों में रोष

Sun, 15 Jun 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
फिरनी का निर्माण कार्य अधर में लटकने पर रोष जताते ग्रामीण। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव काकड़ौली सरदारा की ढाणी खटीकान के फिरनी निर्माण कार्य को कुछ लोगों ने गलत पैमाइश बताकर रोक रखा है। निर्माण कार्य अटकने से परेशान ग्रामीणों ने रोष प्रदर्शन कर कुछ लोगों पर जानबूझ कर अवैध कब्जा कर सड़क निर्माण रोकने का आरोप लगाया।
इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने खंड विकास एवं पंचायत विभाग पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। ढाणी खटीकान के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वे चंडीगढ़ पहुंचकर सीएम नायब सिंह सैनी को सारे हालात से अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन

गांव काकड़ोली सरदारा की ढाणी खटीकान के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रदेश सरकार से अपील की थी उनको गांव में आवागमन के लिए रेतीले टीले से होकर गुजरना पड़ रहा है। ढाणी खटीकान के ग्रामीणों की शिकायत पर प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने 29 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर राशि भेजी। निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद कुछ लोगों ने आकर गलत पैमाइश बताकर काम रुकवा दिया। जब ग्राम पंचायत व निर्माण कंपनी ने सरकार की पैमाइश रखी तो उन्होंने इसे गलत मानते हुए काम शुरू नहीं करने दिया। इससे अब निर्माण कंपनी भी काम करने से कतरा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें