फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आखिरकार जागा विभाग...लिंकमार्ग आरओबी सड़क की मरम्मत शुरू

Tue, 18 Feb 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग आरओबी मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले मिट्टी हटाता श्रमिक। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग स्थित आरओबी की जर्जर सड़क की आखिरकार लोक निर्माण विभाग ने सुध ले ली है। रविवार से विभाग ने सड़क का मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही रोकते हुए पुलिस प्रशासन की मदद से रूट डायवर्ट करवाया है। अमर उजाला ने लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या को 3 फरवरी के संस्करण में प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

बता दें कि रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग करीब दस साल पहले बना था। इस मार्ग पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज सड़क की हालत खस्ता हो चुकी थी। समय बीतने के साथ सड़क की दरारों और गड्ढों का आकार बढ़ता जा रहा था। वहीं, विभाग की अनदेखी पर अमर उजाला ने 3 फरवरी के संस्करण में खतरों का आरओबी...जो भी गुजरता है डरा ही रहता है...नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित कर समस्या उठाई थी।
इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान लेकर मरम्मत कार्य की योजना तैयार की और 16 फरवरी से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आरओबी की मरम्मत में लगभग 28 दिन का समय लग सकता है। इसके बाद ही वाहनों का आवागमन संभव हो सकेगा। वहीं, एजेंसी के कर्मचारियों ने अनुमति मिलने के साथ ही कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें