फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हथियार उपलब्ध करवाने का पांचवां आरोपी किया गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बुरा बस अड्डे के पास फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में दादरी पुलिस ने हथियार उपलब्ध करवाने वाले पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दीपक नरेला, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली का रहना वाला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 14/15 अगस्त की रात करीब तीन बजे खेड़ी बुरा निवासी मंजीत अपने दोस्त गौरव के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर गांव की ओर जा रहा था। जब वे गांव के बस अड्डे के पास पहुंचे तो वहां टीनू कुमार उर्फ टिंकू मिला। दोनों आपस में बातचीत करने लगे।
इसी दौरान दादरी की तरफ से सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार वहां आकर रुकी। कार से तीन युवक नीचे उतरे और उन्होंने मंजीत व उसके साथियों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से मंजीत घायल हो गया, जबकि गौरव और टीनू बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल मंजीत को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकीय जांच के बाद उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें