फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: विनेश के गृह जिला दादरी में सम्मानित हुए बृजभूषण शरण सिंह, धरी रह गई खापों और पंचायतों की विरोध धमकी

Sun, 06 Jul 2025 02:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

गांव में रचना परमार को गाड़ी में बैठाकर एक विजय यात्रा निकाली गई। समारोह में सांसद धर्मबीर सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और कम भीड़ को देखकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
WFI के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुश्ती की पूर्व खिलाड़ी विनेश फोगाट के गृह जिला में पहुंचकर रविवार को डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सम्मान प्राप्त किया। दूसरी ओर दो दिन से जिला की खापों व पंचायतों की ओर से बृजभूषण के आगमन का विरोध करने और दादरी में एंट्री न देने के प्रेस नोट जारी करने वाली खापों व पंचायतों की धमकी और बयान धरे गए। 

विज्ञापन


रविवार को बौंदकलां में पहलवान रचना परमार की सफलता पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, विधायक सुनील सांगवान, सांसद धर्मबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं, अंतरराष्ट्रीय पहलवान और भाजपा नेता योगेश्वर दत्त भी पहुंचे हैं। हालांकि विधायक और सांसद समय के अभाव का हवाला देकर बृजभूषण के आने से पहले ही निकल गए। उन्होंने भी बृजभूषण से मिलने से दूरी बनाई। दो दिन पहले तक विरोध के बयानबाजी कर रहे खाप नेताओं की जुबान भी सिमट गई और किसी खाप ने आगे आने तक की हिम्मत नहीं दिखाई। उनकी विरोध भरी बातें केवल हवा में उड़कर रह गई।

कार्यक्रम की शुरुआत रविवार सुबह 11:30 बजे हुई। इससे पहले गांव में रचना परमार को गाड़ी में बैठाकर एक विजय यात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में सांसद धर्मबीर सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और कम भीड़ को देखकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन




उन्होंने घोषणा की कि बलाली खेल स्टेडियम में 21 लाख रुपये की लागत से सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उनका ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने रचना परमार को स्वर्ण पदक की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। रचना ने फाइनल में जापान की खिलाड़ी को 9-0 से हराकर यह स्वर्ण पदक हासिल किया था।

हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह के दौरे को लेकर किसान यूनियनों और खाप पंचायतों ने पहले विरोध की घोषणा की थी, लेकिन समारोह के दौरान कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। समारोह में विधायक सुनील भी मौजूद रहे और उन्होंने रचना को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

बृजभूषण शरण सिंह ने ग्रामीणों से की मुलाकात, योगेश्वर दत्त भी रहे साथ

पूर्व सांसद और डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पुलिस सुरक्षा के बीच स्टेज से उतरकर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों से हाथ मिलाकर उनका हालचाल पूछा, जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। उनके साथ मशहूर पहलवान योगेश्वर दत्त भी मौजूद रहे, जिन्होंने भी समारोह में शिरकत की।
विज्ञापन

ये था विनेश प्रकरण मामला

18 जनवरी 2023 को विनेश, साक्षी और बजरंग पूनिया ने दिल्ली जंतर-मंतर पर बृजभूषण पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद 23 जनवरी को विनेश ने यौन शोषण का आरोप लगाया। तत्कालीन खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से मिलकर मामले की जांच की। 21 अप्रैल 2023 को बृजभूषण के खिलाफ कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज करने से इंकार किया। 23 अप्रैल को उन्होंने दोबारा मोर्चा खोला और 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ केस दर्ज किया। 26 मई 2025 को पॉक्सो एक्ट तहत चल रहा केस बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें