फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार को जगाकर रहेंगे किसान : चढूनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कितलाना टोल प्लाजा पर दादरी और भिवानी जिले के किसानों का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी टोल प्लाजा पर किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश की जनता का दुर्भाग्य है कि केंद्र और राज्य में गूंगी, बहरी और अंधी सरकार बैठी हैं जिन्हें जनता का दर्द और तकलीफ नहीं दिख रही। उन्होंने कहा कि सभी बिरादरी के सहयोग से चल रहा किसान आंदोलन इनको जगाकर रहेगा।
विज्ञापन

चढूनी ने कहा कि लाखों की संख्या में किसान 42 दिन से शांतिपूर्ण ढंग से दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं और इस बीच 56 किसान अपनी शहादत दे चुके हैं पर सरकार घमंड में भरी बैठी है। ये देश के अन्नदाता और सीमाओं की रक्षा कर रहे उनके जवान बेटों का अपमान है जो सरकार को भारी पड़ेगा। उन्होंने किसानों से 7 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च में बढ़- चढ़कर भाग लेने के साथ 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली किसान परेड की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने आम जनता से अंबानी, अडानी और रामदेव के उत्पादों के बहिष्कार करने की अपील की।
निर्दलीय विधायक सोमबीर ने भी सरकार को चेताया
दादरी से निर्दलीय विधायक और खाप 40 सांगवान के प्रधान सोमबीर सांगवान ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 8 जनवरी को किसान संगठनों के साथ होने वाली बातचीत में सरकार ने लचीला रुख नहीं अपनाया तो किसान कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि खराब मौसम भी किसानों को हिला नहीं पाया है। जब तक सरकार तीनों काले कानून वापिस नहीं लेती और एमएसपी की गारंटी नहीं देती। हम पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें