फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दिनभर किसानों ने किया इंतजार, शाम को शुरू हुई खरीद

Sat, 27 Apr 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी अनाज मंडी में लगी गेहूं की ढेरी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की मंडियों में शुक्रवार को सरसों और गेहूं खरीद के साथ उठान की रफ्तार धीमी रही। दादरी मंडी में दिनभर किसान इंतजार करते रहे और शाम करीब पांच बजे खरीद शुरू हो पाई। इसके चलते किसानों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। वहीं, शनिवार और रविवार को दो दिन जिले में खरीद प्रक्रिया बंद रहेगी।
विज्ञापन

दादरी मंडी में शुक्रवार 20 हजार क्विंटल सरसों और 5860 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। मंडी में 998 किसान सरसों और 196 किसान गेहूं लेकर पहुंचे। शाम करीब सात बजे तक मंडी में 350 क्विंटल गेहूं खरीदा गया जबकि सरसों की खरीद जारी थी। वहीं, मंडी पहुंचे किसानों को उपज बेचने के लिए करीब आठ घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ा और शाम को मौसम में आए बदलाव के चलते हुई बूंदाबांदी ने उनकी चिंता बढ़ा दी। वहीं, शनिवार और रविवार को जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों से अनाज का उठान किया जाएगा।


बाढड़ा मंडी में ये रही स्थिति
बाढड़ा अनाज मंडी में शुक्रवार को 429 गेट पास काटे गए जिसमें गेहूं के 100 और सरसों के 329 गेट पास कटे। अनाज मंडी में छह हजार क्विंटल सरसों की आवक हुई जबकि खरीद नहीं पाई। इस प्रकार अनाज मंडी में 3000 क्विंटल गेहूं की आवक हुई जबकि 17 हजार क्विंटल की खरीद की गई। बाढड़ा मंडी में शुक्रवार को 1761 क्विंटल सरसों व 1050 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ।
विज्ञापन



27 और 28 अप्रैल को नहीं होगी खरीद : डीएमईओ
जिले की मंडियों में 27 व 28 अप्रैल को सरसों व गेहूं आदि की खरीद बंद रहेगी। मंडियों में खरीदी गई फसल के उठान की गति बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। डीएमईओ ज्योति धनखड़ ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इन दिनों के दौरान मंडी में फसल की एंट्री नहीं होगी और न ही गेट पास नहीं काटे जाएंगे। इस दौरान केवल उठान का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें