फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने लगाया जाम, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 16 Sep 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बधवाना में ग्रामीणों को समझाते हुए पुलिसकर्मी। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बधवाना स्थित सहकारी बैंक के खाद केंद्र पर मंगलवार सुबह खाद लेने पहुंचे किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिलने पर गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में एकत्रित किसानों ने खाद केंद्र के सामने जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही बाढड़ा डीएसपी जसपाल सिंह और झोझू कलां थाना प्रभारी दिलबाग सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


किसानों ने बताई परेशानी
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी समय से खाद की उपलब्धता को लेकर किसान परेशान हैं। गेहूं सहित अन्य फसलों की तैयारी के बीच खाद के लिए किसानों को केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मंगलवार को भी सुबह से ही किसान खाद लेने के लिए केंद्र पर पहुंच गए थे, लेकिन खाद नहीं मिलने पर उन्होंने रोष जताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।

पीओएस मशीन से हो रहा वितरण
कृषि विशेषज्ञ डॉ. चंद्रभान श्योराण ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की और जल्द खाद उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पहले खाद का वितरण ऑफलाइन तरीके से किया जाता था, लेकिन अब पीओएस मशीन के माध्यम से खाद वितरित की जा रही है। किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा की ऑनलाइन रसीद के माध्यम से खाद प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


खाद की किल्लत नहीं होने देने का आश्वासन
डॉ. श्योराण ने किसानों को आश्वासन दिया कि खाद की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। सभी पात्र किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें