बाढड़ा। भारतीय किसान मजदूर यूनियन की 11 नवंबर को कस्बे के रायल रिजार्ट में बैठक होगी। यह जानकारी किसान नेता राजकुमार हड़ौदी ने दी। उन्होंने ताया कि बैठक में किसान-मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कौथ व राष्ट्रीय महासचिव धर्मपाल बडाला सहित अनेक वरिष्ठ किसान नेता भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन
किसान नेता कृषि व किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं व सरकार की ओर से लिए जा रहे मनमाने फैसलों के खिलाफ एकजुटता से संघर्ष करने की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने किसान नेताओं से बैठक में भागीदारी करने की अपील की है। संवाद