फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खाद व मुआवजा की मांग के लिए किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 03 Oct 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मंडी सुपरवाइजर को ज्ञापन देते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई की बैठक किसान भवन में हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों के बारे में चर्चा की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम मंडी सुपरवाइजर को मांग-पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

मांग-पत्र में खरीफ फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा देने, खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बाजरे की खरीद में तेजी लाने और राजस्व विभाग में कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की गई। किसान नेता जगबीर सिंह घसौला ने कहा कि जिले में इस बार पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण ज्वार, ग्वार, मूंग और बाजरा सहित खरीफ की फसलों में नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से विशेष गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है।
किसान नेता जगबीर घसौला ने कहा कि रबी फसल की बिजाई का समय शुरू हो गया है। जिले में किसानों को डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि किसानों को फसल की बिजाई में परेशानी न हो। बैठक में मंडियों में बाजरे की खरीद के दौरान फसल पंजीकरण की वेरिफिकेशन में हो रही देरी और खरीद एजेंसियों की ओर से बाजरे की तुलाई नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सत्यप्रकाश जेवली, धर्मवीर शास्त्री बाढड़़ा, जयभगवान, रणबीर, कृष्ण लाड, सुरेश, अपूर्व रानीला, महीपाल कारी, मंजीत, ब्रह्मपाल, भूप सिंह, कृष्ण लाड, सुरेश मान, प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें