फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1200 ट्रैक्टरों में सवार किसानों ने किया शक्ति प्रदर्शन, महिलाएं भी पहुंचीं

विज्ञापन
रिहर्सल में भाग लेतीं ट्रैक्टर सवार महिलाएं। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
नए कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली किसान परेड की सोमवार को बाढड़ा में रिहर्सल की गई। ट्रैक्टरों के काफिलों के साथ जिले की खापों, किसानों और सामाजिक संगठनों ने इसमें भाग लिया। ट्रैक्टर परेड रिहर्सल में करीब 1200 से अधिक ट्रैक्टर शामिल कर किसानों ने शक्ति प्रदर्शन किया। किसानों के प्रदर्शन के चलते कस्बे की सड़कों पर करीब तीन घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था ठप रही। ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल में महिलाओं ने भी भाग लिया और वे खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंचीं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर ढिगावा टी प्वाइंट पर पहुंचना शुरू हो गए। 11:50 बजे ट्रैक्टर की रिहर्सल शुरू हुई और बाढड़ा के मुख्य क्रांतिकारी चौक होते हुए किसान जुई रोड स्थित एसडीएम ऑफिस पहुंचे। एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। इसमें तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग की गई।
इन्होंने लिया भाग
ट्रैक्टर मार्च में पूर्व विधायक नृपेंद्र मांढी, किसान संघर्ष समिति संयोजक कमल सिंह मांढी, भाकियू अध्यक्ष धर्मपाल बाढड़ा, महासचिव हरपाल भांडवा, इनेलो जिलाध्यक्ष विजय पंचगावां, विद्यानंद हंसावास, शहीद भगतसिंह के पौत्र यादवेंद्र संधु, सांगवान खाप सचिव नरसिंह डीपीई, फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार, राजू मान, सीताराम शर्मा, सज्जन डांडमा, मीरसिंह जेवली, कमल, किसान सभा अध्यक्ष रघबीर श्योराण, कप्तान भीमसिंह द्वारका, राकेश, हर्ष छिक्कारा, बलबीर ग्रेवाल, विनोद आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने रखी ट्रैक्टर मार्च पर नजर
किसानों के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए जिला पुलिस अलर्ट रही। दादरी से सुबह ही पुलिस की एक कंपनी बाढड़ा पहुंच गई। प्रदर्शन के दौरान 300 से अधिक पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। खुफिया विभाग ने भी प्रदर्शन पर नजर रखी और समय-समय पर उच्चाधिकारियों को इनपुट देते रहे।
ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लगीं, थमे रहे वाहनों के पहिये
ट्रैक्टर मार्च के मद्देनजर कस्बे की सभी सड़कों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। ट्रैक्टरों के काफिले आने से पहले ही पुलिस ने सड़कों पर ट्रैफिक रुकवा दिया। क्रांतिकारी चौक पर ट्रैक्टरों की लंबी कतार लगी नजर आई। वहीं, किसानों के प्रदर्शन के दौरान कस्बे की सड़कों पर वाहनों के पहिये थम रहे।
किसान बोले - दादरी से पांच हजार से अधिक ट्रैक्टर जाएंगे दिल्ली
खापों और किसान संगठनों के पदाधिकारी 17 को दादरी में और 18 को बाढड़ा में हुई ट्रैक्टर परेड रिहर्सल से गदगद हैं। किसान नेताओं ने एलान किया कि 25 जनवरी को दादरी जिले के किसान पांच हजार से अधिक ट्रैक्टरों में सवार होकर ढांसा बॉर्डर के लिए कूच करेंगे। वहां पहुंचकर वे 26 जनवरी को होने वाली किसान ट्रैक्टर परेड में भी भाग लेंगे।
वर्जन
किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मुझे सोमवार को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन प्रदेश सरकार की मार्फत राष्ट्रपति को भिजवा दिया जाएगा। ट्रैक्टर परेड के दौरान कानून व्यवस्था कायम रही और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

- शंभू राठी, एसडीएम, बाढड़ा

चरखी दादरी के बाढ़डा के क्रांतिकारी चौक से गुजरता ट्रैक्टरों का काफिला। - फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें