नगर स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय के बाहर यूरिया खाद के लिए लगी किसानों की लाइन।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जमींदारा सोसायटी कार्यालय के बाहर सोमवार को यूरिया खाद के लिए किसानों की भीड़ लगी रही। सुबह 6 बजे ही किसान कार्यालय के बाहर लाइन में खड़े हो गए।
खाद वितरण शाम पांच बजे किया गया। दादरी नगर में 1,150 बैग पहुंचे थे। शाम तक इनका वितरण कर दिया गया। वहीं, गांवों स्थित पैक्स समितियों में 4,450 बैग भेज रखे हैं।
25 दिसंबर तक की जाएगी बिजाई : हालांकि इस समय गेहूं की बिजाई का पछेता समय चल रहा है। बिजाई का तकरीबन काम पूरा हो चुका है। गेहूं की पछेती किस्मों की बिजाई 25 दिसंबर तक की जा सकेगी। किसानों ने इस समय फसलों की पहली सिंचाई कर दी है। सिंचाई के बाद यूरिया खाद का छिड़काव करते हैं। विभाग की ओर से भी हर माह की मांग के अनुरूप खाद की आवक कराई जा रही है। जमीन के हिसाब से ही खाद की मांग ऊपर भेज रखी है। जनवरी माह में 10 हजार व फरवरी माह में एक हजार एमटी यूरिया की जरूरत रहेगी।