फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाढड़ा में ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा का बकाया मुआवजा व लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन की मांग के लिए रविवार को धरना 129वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। बिजली कार्यालय परिसर में चल रहे धरने की अध्यक्षता महेंद्र सिंह व राजबीर सिंह ने की।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह हड़ौदा ने कहा कि किसान व कमेरे वर्ग के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है। किसानों को 350 करोड़ का बीमा क्लेम कंपनी ने नहीं दिया है। किसान को सरकार कमजोर न समझे। किसान अपनी मांगों से कभी पीछे नहीं हटते। इस समय किसानों के धैर्य की परीक्षा ली जा रही है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की राशि जारी करने की मांग की है।
धर्मपाल ने कहा कि किसान हितैषी होने का दिखावा करने वाली सरकार को धरने पर बैठे किसान नहीं दिखाई दे रहे हैं। मास्टर रघबीर सिंह ने कहा कि सरकार केवल वायदे करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने पर कप्तान बलबीर सिंह ताखर, प्रताप सिंह खोरड़ा, महेंद्र सिंह भांडवा, ब्रहमपाल बाढड़ा, सत्यप्रकाश जेवली, जयसिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें