फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा : नसीब

Thu, 12 Feb 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। सरकार पीएम फसल बीमा योजना के नाम पर प्रति वर्ष करोड़ों रुपये वसूल रही है जबकि नुकसान होने पर भरपाई करते समय नियम व शर्तों में बदलाव कर दिया जाता है। मजबूरीवश किसानों को धरना एवं प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार ने जल्द ही बकाया मुआवजे के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं की तो बड़े स्तर पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह बात किसान नेता नसीब कारी मोद ने बुधवार को कही। कस्बे की अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा के धरने पर उन्होंने कहा कि पहली बार किसानों को इतने लंबे समय तक आंदोलन करना पड़ रहा है। अन्नदाता अपने हितों के लिए किसी टकराव से पीछे नहीं हटेगा और सरकार को झुकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हक के लिए संघर्ष को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।
किसान नेता राजकुमार ने कहा कि किसानों को 2023 का बकाया मुआवजा नहीं मिला है। किसान लगातार धरना दे रहे हैं। इस मौके पर महावीर, रणधीर, पारस,महीपाल, राजकुमार, रघवीर, होशियार सिहं, धर्मपाल, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें